अनिल कुमार खींची
डॉ. यश रतवानी ने हासिल की 106वीं रैंक, दिशान्त राज कौरानी की 9000वीं रैंक
ब्यावर। स्मार्ट हलचल|शहर के सिंधी समाज के दो युवा डॉक्टरों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित NEET-PG परीक्षा में सफलता हासिल कर ब्यावर का नाम रोशन किया है। डॉ. यश रतवानी ने राष्ट्रीय स्तर पर 106वीं रैंक हासिल की, वहीं डॉ. दिशान्त राज कौरानी ने 9000वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। दोनों की उपलब्धि पर परिजनों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।डॉ. यश रतवानी ने गुजरात के अहमदाबाद से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित NEET-PG परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 106वीं रैंक हासिल की। डॉ. यश की इस उपलब्धि से उनके परिवार एवं सिंधी समाज में खुशी का माहौल है। उनके पिता नन्दलाल रतवानी ब्यावर शहर में व्यवसाय करते हैं।
इसी क्रम में दिशान्त राज कौरानी, पुत्र राजकुमार कौरानी, ने भी NEET-PG परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दिशान्त ने 2020 बैच में भीलवाड़ा के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की तथा इसी वर्ष फरवरी में एमबीबीएस पूर्ण की। इसके बाद उन्होंने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित NEET-PG परीक्षा में हिस्सा लिया और 9000वीं रैंक हासिल की।
दिशान्त राज कौरानी अब आगे जनरल सर्जरी में पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS) करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों युवा चिकित्सकों की सफलता को ब्यावर शहर और सिंधी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समाजजनों ने दोनों डॉक्टरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।