72वें वार्षिक असुचंड महोत्सव का ध्वजारोहण, झूलेलाल मंदिर में गूंजे जयकारे

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल|कृष्णा मोहल्ला स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को 72वें वार्षिक असुचंड महोत्सव का ध्वजारोहण धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। असुचंड महोत्सव के संयोजक प्रेम वाधवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय असुचंड महोत्सव का आयोजन 11, 12 एवं 13 अक्टूबर को पूज्य झूलेलाल मंदिर, कृष्णा मोहल्ला में किया जाएगा।महोत्सव की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को शाम 5.15 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने झूलेलाल साहिब के पंजड़े गाकर स्तुति की। इस दौरान ‘झंडो झूले झूले मुहिंजे लालण जो’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने छेज लगाकर उत्साहपूर्वक खुशी मनाई तथा पलव पाकर आरती की गई।इस अवसर पर सिंधी समाज के दीक्षांत हरचंदानी के नवनियुक्त उपसभापति बनने तथा वर्षा तिलोकानी के पार्षद बनने पर समाज की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजा वाधवानी, नरेंद्र जेसवानी, पुरुषोत्तम केवलानी, बाबा कबीर दास, बाबा जितेंद्र वाधवानी, गुलाब राय, दीपक तेजवानी, गंगाराम तिलोकानी, राजू जेसवानी, जगदीश तिलोकानी एवं राजू खूबचंदानी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।