अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर शहर के उदयपुर रोड क्षेत्र में रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा उदयपुर रोड के चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इस विकास कार्य के आड़े आ रही विद्युत लाइनों को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा कल, 09 मई 2026 को विशेष शटडाउन लिया जाएगा।
33/11 केवी सेदरिया जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण और पोल शिफ्टिंग के कार्य हेतु 11 केवी उदयपुर रोड फीडर की सप्लाई प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रखी जाएगी।
ये क्षेत्र रहेंगे मुख्य रूप से प्रभावित:
शटडाउन के कारण अमरी का बाडिया, कृषि मंडी चौराहा, मधुकर नगर, शिव कॉलोनी प्रथम व द्वितीय, अरिहंत नगर, जवाहर नगर, महावीर कॉलोनी, रावत कॉलोनी, पुराना RTO ऑफिस, भोपा का बाडिया, उदयपुर रोड चुंगी नाका, एफसीआई गोदाम, राजकीय ITI गणेशपुरा, चंपालाल जी की बगीची, आदित्य ग्रिंडिंग, गुरुकुल स्कूल, ओंकारेश्वर गार्डन के पास का क्षेत्र तथा JP होटल के पीछे के क्षेत्रों में 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से संबंधित अपने आवश्यक कार्य शटडाउन समय से पूर्व या बाद में नियोजित करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्य समय पर पूरा होने की स्थिति में आपूर्ति समय से पहले भी बहाल की जा सकती है।
