Homeभीलवाड़ारक्षाबंधन पर पौधों की रक्षा का संकल्प, शहरी मनरेगा कर्मियों का अनोखा...

रक्षाबंधन पर पौधों की रक्षा का संकल्प, शहरी मनरेगा कर्मियों का अनोखा नवाचार

 (मोहम्मद आज़ाद नेब)

जहाजपुर| स्मार्ट हलचल|रक्षाबंधन के अवसर पर शहरी मनरेगा योजना के तहत जहाजपुर में एक अनोखी पहल की गई। मनरेगा कर्मियों ने पौधों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया और प्रकृति के प्रति गहरा लगाव व जिम्मेदारी का संदेश दिया।नगरपालिका उपाध्यक्ष राजीव कांटिया एवं भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल सहित पार्षदों ने आज बरगद का पेड़ लगा कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा के “हरित जहाजपुर” के सपने को साकार करने में पालिका ईओ राघव मीणा एवं तकनीकी सहायक प्रखर भारद्वाज ने बखूबी अपना योगदान देकर इस सपने को पूरा करने में लगातार प्रयासरत हैं। अधिक से अधिक छायादार पेड़ लगाने और उनकी देखभाल को लेकर पालिका टीम प्रतिबद्ध है।

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निर्धारित 7,500 पौधे लगाने के लक्ष्य के अंतर्गत, पालिका क्षेत्र में पौधारोपण अभियान जोरशोर से चल रहा है। इसी क्रम में चंबल ऑफिस के सामने चारागाह भूमि पर पौधे रोपे गए। उनकी सुरक्षा के लिए चारों ओर जाली व खंभों से फेंसिंग करवाई गई, जबकि पानी की व्यवस्था के लिए पौधों के आसपास छोटे-छोटे गड्ढे बनाकर बरसाती पानी एकत्र करने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, अलग से एक पोंड खुदवाकर पानी स्टोर किया गया, ताकि पौधों को समय-समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। यह नवाचार न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का अमूल्य उपहार भी साबित होगा।

इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष राजीव कांटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल, पार्षद रामप्रसाद रेगर, राजकुमार माली, पंकज घारू सहित मनरेगा कार्मिक मौजूद थे‌।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES