रक्तदान शिवर में …. यूनिट रक्त दान किया गया

चौमहला
स्मार्ट हलचल|झालावाड़ जिले के चौमहला नगर में जैन अतिथि गृह में रविवार को एचडीएफसी बैंक आलोट एवं ॐ हरिहर नव दुर्गा मंडल चौमहला के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 95 यूनिट रक्त एकत्र किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में कई रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुभारंभ एचडीएफसी बैंक प्रबंधक ऑपरेशन पुनीत गुप्ता ने बताया कि एचडीएफसी बैंक अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन कराती है। बैंक विगत 25 वर्षों से रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाती आ रही है। वहीं शिविर में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार बाघेला ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।इस अवसर पर चौमहला सरपंच बगदीराम गायरी, उपसरपंच राहुल तिवारी, नितेश खामोरा, हरिहर नवदुर्गा मंडल के पंकज गुप्ता, रविराज सिंह झाला, राजेंद्र पासी, राहुल केथवास, यानेश, मोहित, महेंद्र चौधरी, लोकेश मीणा, मथुरा प्रसाद, पुलकित,मुकेश मकवाना, आशीष शर्मा, सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे वहीं रुधिरा ब्लड बैंक के डॉ पुलकित मालव, मयंक, गिरिराज, देवेंद्र, महाव