कार के शिशे तोड़े कार को चुराने का प्रयास, लेकिन सफलता नहीं मिली
गंगापुर – गंगापुर उपखंड कार्यालय के बाहर रात्रि में पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को चोरों ने चुराने का प्रयास किया। कार चोरी करने के लिए चोरों ने 20 किलो के बड़े पत्थर से कार का एक शीशा तोड़ा और कार के अंदर घुस कर कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। कार के अंदर रखा हुआ गैस सिलेंडर, कार के टूल किट के समान चोर चुरा कर ले गए। गंगापुर कस्बे के मुख्य डाक बंगले के सामने उपखंड कार्यालय के बाहर खड़ी हुई कार भी सुरक्षित नहीं दिखाई दी जिसके चलते हैं पुलिस की गस्त व्यवस्था की पोल खुल गई। वही स्विफ्ट कार के मालिक नंदराम जाट में गंगापुर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
