राजस्थान की शहरी सहकारी बैंकों में कोटा नागरिक सहकारी बैंक की दमदार पहचान

112.29 करोड़ से अधिक कार्यशील पूंजी और कारोबार में प्रदेश में दूसरा स्थान, जमा एवं ऋण में तीसरी रैंक
10 प्रतिशत लाभांश, 25.24 प्रतिशत सीआरएआर और शून्य लंबित आरबीआई ऑडिट के साथ बैंक ने पेश की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति

दीपावली मिलन समारोह में बैंक की उपलब्धियों, भावी रणनीति और नवाचारों पर मंथन; डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए वित्तीय प्रगति का प्रस्तुतिकरण

कोटा। स्मार्ट हलचल|दीपावली के उल्लास, पारस्परिक सौहार्द और संस्थागत उपलब्धियों के उत्सव के बीच कोटा नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड (केएनएसबी) में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बताया कि समारोह में बैंक के चेयरमैन, निदेशक मंडल (बीओडी), प्रबंध मंडल (बीओएम) के सदस्य, प्रबंध निदेशक तथा सभी शाखाओं के प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियों, भावी विकास योजनाओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया गया।
चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने अपने उद्बोधन में बताया कि
बैंक की मार्च 2026 तक की वित्तीय उपलब्धियों के प्रस्तुतिकरण में सामने आया कि राजस्थान की 30 शहरी सहकारी बैंकों के बीच कोटा नागरिक सहकारी बैंक ने कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया है। 112.29 करोड़ रुपये से अधिक की कार्यशील पूंजी और कुल कारोबार की श्रेणी में बैंक प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जबकि 845.36 करोड़ रुपये जमा और 381.66 ऋण वाली बैंकों में तीसरी रैंक पर है। 10 हजार से अधिक सदस्यों वाली बैंकों में भी बैंक तीसरे स्थान पर है। पांच से अधिक शाखाओं तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक अंश पूंजी वाली श्रेणियों में बैंक चौथे स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। विशेष रूप से उच्चतम GNPA प्रतिशत के मामले में बैंक प्रथम स्थान पर नहीं, बल्कि न्यूनतम GNPA की उपलब्धि की दिशा में सुधार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

64 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राजस्थान का सबसे पुराना शहरी सहकारी बैंक
अध्यक्ष बिरला ने बताया कि वर्ष 1962 में स्थापित कोटा नागरिक सहकारी बैंक राजस्थान के सबसे पुराने शहरी सहकारी बैंकों में शामिल है। बैंक ने 64 वर्षों की अपनी यात्रा में विश्वास, वित्तीय अनुशासन और सदस्य-केंद्रित सेवाओं के आधार पर मजबूत पहचान बनाई है। मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार बैंक की 10 शाखाएं संचालित हैं। बैंक का कुल जमा 845.38 करोड़ रुपये, ऋण वितरण 381.66 करोड़ रुपये तथा कुल कारोबार लगभग 1,227 करोड़ रुपये रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक ने 3.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
बैंक की अंश पूंजी 15.13 करोड़ रुपये है, बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति का संकेत 25.24 प्रतिशत पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) से भी मिलता है, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से सशक्त हुआ संस्थागत ढांचा
महाप्रबंधक बीना बैरवा ने बतााय कि कोटा नागरिक सहकारी बैंक पूर्णतः कंप्यूटरीकृत एवं कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीबीएस) सक्षम है। ग्राहकों को एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और क्यूआर कोड जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राजस्थान में राज्य सरकार की इक्विटी भागीदारी वाला यह एकमात्र बैंक है। आरबीआई ऑडिट निरीक्षण में कोई लंबित बिंदु नहीं होना बैंक की कार्यप्रणाली और नियामकीय अनुपालन की मजबूती को दर्शाता है। बैंक द्वारा पिछले वर्षों में 10 प्रतिशत लाभांश का भुगतान भी किया जाता रहा है। प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों और सदस्य-केंद्रित बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से बैंक आम नागरिकों के बीच अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है।

डिजिटल प्रेजेंटेशन में सामने आई बैंक की उपलब्धियां
बैंक निदेशक नवनीत जाजू ने डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैंक की वित्तीय स्थिति, विभिन्न बैंकिंग गतिविधियों, संस्थागत उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर बैंक की प्रदेश की 30 शहरी सहकारी बैंकों में विभिन्न श्रेणियों की रैंकिंग को प्रदर्शित किया। प्रस्तुतिकरण में बैंक की जमा, ऋण, अंश पूंजी, कार्यशील पूंजी और कुल कारोबार की स्थिति को रेखांकित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक कदमों पर प्रकाश डाला गया।

अनुभवी निदेशक मंडल के नेतृत्व में विकास का संकल्प
समारोह में बैंक के बोर्ड संचालक महेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र काबरा, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर सुवालका, नंदलाल प्रजापति, तनिषा बादल,पद्मिनी हाडा सहवर्तित संचालक नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया सहित बीओएम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी, जगदीश जिंदल, महेश अजमेरा तथा सदस्य सुरेंद्र गोयल विचित्र एवं राजेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे।
समारोह में बैंक की सभी 10 शाखाओं के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। दीपावली मिलन के अवसर पर बैंक की प्रगति, आपसी समन्वय और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक वातावरण रहा। बैंक प्रबंधन ने वित्तीय अनुशासन, तकनीकी नवाचार और ग्राहक सेवा के माध्यम से संस्थागत विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों तक पहुंचेगा बैंक
समारोह में बैंक की भावी रणनीति पर चर्चा करते हुए तय किया गया कि बैंक समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच का विस्तार करेगा। इसके लिए नए सेगमेंट प्रारंभ करने, छोटे व्यापारियों, मध्यमवर्गीय परिवारों, एमएसएमई और आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, भरोसेमंद और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
निदेशक मंडल के सदस्यों ने बैंक की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार, बैंकिंग नवाचार, एनपीए की नियमित समीक्षा, ऋण वसूली में प्रभावी रणनीति, स्टाफ की कार्यक्षमता में वृद्धि और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में सुधार जैसे सुझाव दिए। इन उपायों को बैंक की भावी विकास योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।