पंचायती राज चुनाव-2026 चतुर्थ चरण को लेकर टोंक पुलिस पूरी तरह अलर्ट!

भरत देवड़वाल

टोंक।स्मार्ट हलचल|पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जिला टोंक रोशन मीना IPS द्वारा पंचायत समिति टोंक क्षेत्र के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।