मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के महाअभियान के तहत देवस्थान विभाग के निर्देशों पर चमकेगा परिक्षेत्र; सूर्यकुंड तालाब और गायत्री मंदिर परिसर में की गई साफ़-सफाई
लाडपुरा, 28 मई।स्मार्ट हलचल।श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान (ग्राम धारला बेगू) के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए इस महाअभियान और राज्य सरकार व देवस्थान विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आज श्री जोगणिया माता जी परिक्षेत्र में विशेष सफाई एवं श्रमदान अभियान की शुरुआत की गई।इस महाअभियान के तहत परिक्षेत्र में स्थित संस्थान के मुख्य जलस्त्रोत सूर्यकुंड तालाब/एनिकट का तथा गायत्री मंदिर परिसर के आस-पास का संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थान से और धर्म से जुड़े भक्तों व आम जन द्वारा भारी उत्साह के साथ श्रमदान कर साफ़-सफाई की गई।
जनभागीदारी आंदोलन बनाने का लक्ष्य:
संस्थान के अध्यक्ष श्री जोशी ने बताया कि सरकार ने यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रख कर जन अभियान के तहत जनभागीदारी आंदोलन बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें धार्मिक संगठन, ग्राम पंचायतें और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे प्रदेश भर के जलस्रोतों, तालाबों, बावड़ियों और नहरों की साफ़-सफाई श्रमदान के जरिए होगी।
अध्यक्ष जोशी ने आगे कहा कि आज संस्थान द्वारा इस पुनीत कार्य की शुरुआत कर दी गई है जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वैसे संस्थान द्वारा पर्यावरण और स्वच्छता से जुड़े ये कार्य लगातार करवाए जाते रहे हैं और सरकार द्वारा जनहित में दिए गए हर कार्यों को सदैव संस्थान अग्रणी रहकर अग्रिम पंक्ति में करवाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता व मातृशक्ति उपस्थित रही।
