नारायणपुर । स्मार्ट हलचल।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर के निर्देशानुसार श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के जागृति युवा मंडल द्वारा विनायक दामोदर सावरकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावरकर के जीवन एवं राष्ट्रभक्ति पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही धामेड़ा धाम में पौधारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने तथा युवाओं के बीच क्विज एवं “रन फॉर सावरकर” दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोहित लोधी एवं मनीष लोधी प्रथम रहे। उत्कृष्ट प्रतिभाओं को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष महेश चन्द सैनी, सचिव सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री पिंकी मीना, मंडल सचिव गायत्री शर्मा, निदेशक मोनू शर्मा, पूरण लोधी, नर्सिंग अधिकारी सतीश यादव, रोहित, मनोज सैनी, मल्ली, मनीष, सुल्तान, साहिल , उमेश यादव, जितेन्द्र, केशव शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
