वनवासी कल्याण परिषद ने बांटे 101 तुलसी के पौधे

महेन्द्र नागौरी

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल।वनवासी कल्याण परिषद की भीलवाड़ा इकाई ने रविवार को पालड़ी गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में 101 तुलसी के पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रांत नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ।
जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि परिषद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर तुलसी के धार्मिक एवं औषधीय महत्व की जानकारी देते हुए पौधों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि 10 से 30 जुलाई तक इंद्रपुरा, आर्जिया, गोविंदपुरा, तेलीखेड़ा सहित आसपास के गांवों में 400 तुलसी पौधे वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ज्ञानचंद जैन, रुपलाल अजमेरा, दिनेश विजयवर्गीय, कमल गोखरू, भागचंद बाहेती, तरूणा शर्मा, पुष्पा अग्रवाल, कृष्णा जैन, ओमप्रकाश गंदोडिया
सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।