रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
भवानी मंडी- स्मार्ट हलचल/राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। वसुंधरा राजे के पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भवानी मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालाजी चौराहे पर आतिशबाजी कर ,मिठाई खिलाकर व ढोल की थाप पर नारेबाजी कर हर्ष व्यक्त किया व एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ,पूर्व चेयरमैन रामलाल गुर्जर, पिंकी गुर्जर, विनय पोरवाल,सुरेश जैन करावन, नरेश माधवानी,सुनिश दीक्षित,सुगना गुर्जर,इंद्रापाल,श्वेता मेहरा,संजय पाटनी, महेंद्र सिंह परिहार, राकेश पारेता,राजकुमार गुप्ता,रामेश्वर रंगीला,प्रदीप माहेश्वरी,समीर खान, उमेश चौहान, ऋषभ श्रंगी, सुरेश वर्मा गिरीश ओझा,शबनम अंसारी,अमित पाटनी,सीटू चतुर्वेदी,विकास योगी,दिनेश सोनी सहारा,अरुण पोरवाल व सुमित सेठिया आदि बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
