आर्य समाज उदयपुर में गूंजेंगे वैदिक मंत्र; तीन दिवसीय वेदप्रचार और यज्ञ कार्यक्रम कल से

उदयपुर10 सितम्बर 2026
स्मार्ट हलचल|आर्य समाज उदयपुर,द्वारा आगामी 11 से 13 सितम्बर 2026 तक तीन दिवसीय विशेष वेदप्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मंत्री सत्यप्रिय आर्य के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वेदों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वैदिक संस्कृति, यज्ञ और सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा वेदों, वैदिक जीवन-पद्धति एवं समसामयिक जीवन में वेदों की उपयोगिता पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। भजन कार्यक्रम में इन्द्रदेव पीयूष अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि प्रत्येक सत्र में चारों वेदों के शतक से यज्ञ सम्पन्न किया जाएगा। वेद का पाठ वेदपाठी सत्यप्रिय एवं अवनीश मैत्री करेंगे।इस दौरान यज्ञ ,भजन और प्रवचन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आर्य समाज उदयपुर की ओर से शहरवासियों एवं सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस तीन दिवसीय वेदप्रचार कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर वैदिक ज्ञान एवं यज्ञ परंपरा का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।

द्वारा

प्रधान — डॉ. अनन्त प्रकाश गुप्ता
मंत्री — सत्यप्रिय आर्य (9414546105)
समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यगण, आर्य समाज उदयपुर
स्थान: आर्य समाज उदयपुर, 115 पिछोली, महर्षि दयानन्द मार्ग, उदयपुर।