घाड़ में वीर तेजाजी महाराज पूर्णाहुति कार्यक्रम व भव्य जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, निकाली गईं शोभायात्रा,व विशाल पंगत प्रशादी बाटी

अविनाश मीणा | घाड़ (देवली), टोंक

स्मार्ट हलचल|घाड़ कस्बे में वीर तेजाजी महाराज युवा मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय पूर्णाहुति कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य रात्रि जागरण के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में रात भर भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा।जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने तेजा गायन और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। नर्तकों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रात भर चली इन प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते और नाचते रहे।

जागरण के दौरान विभिन्न धार्मिक बोलियां लगाई गईं, जिनमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजा घोड़ी वाहक बोली मनीष माली ने 26,000 रुपये में ली, जबकि बरडा ढाणी के मुकेश सैनी ने प्रधान कुंड बोली 23,500 रुपये में जीती। घाड़ के सुरेश कुमार सैनी ने प्रधान कलश बोली 16100 रुपये में लगाई।

कार्यक्रम के दूसरे दिन , घाड़ कस्बे में वीर तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा खेडेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हो कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तेजाजी महाराज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद महाप्रसाद (भोजन प्रसादी) का वितरण किया गया, जिसमें लगभग 4 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

इस आयोजन को सफल बनाने में वीर तेजाजी महाराज मंडल समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। इनमें राजेश सैनी, मुरारी गुर्जर, सुरेश सैनी, कैलाश योगी, रामप्रसाद सैनी, कमल सैनी, संजय गुर्जर, मुकेश सैनी, मनीष सैनी, लालचंद जांगिड़, हेतराम सैनी, दिनेश चोपदार, दुर्गा शंकर गुर्जर, आकाश सैनी और नरेश सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।