जसवंत यादव के निधन पर दिग्गजों का जमावड़ा, दी श्रद्धांजलि

दिया कुमारी, वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन राठौड़ पहुंचे अलवर; दिवंगत नेता के परिजनों को बंधाया ढांढस
अलवर/ भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अलवर स्थित उनके आवास पहुंचे। तीनों नेताओं ने दिवंगत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा, विधायक सुखवंत सिंह, महंत बालकनाथ, यूनुस खान, महापौर सुमनलता अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत व रोहिताश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत नेता को याद किया।