खजीना श्री देव नंदी गौशाला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित, 164 पशु हुए लाभान्वित, पौधारोपण किया

सांवर वैष्णव

सवाईपुर :- स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के खजीना गांव में श्री देव नंदी गौशाला में शुक्रवार को राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुओं में बांझपन एवं बंध्यता निवारण को लेकर विशेष पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया । इस दौरान गौशाला में पौधारोपण भी किया गया। डॉ अनिमेष जांगिड़ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या का उपचार, कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देना तथा बेहतर नस्ल संवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा । शिविर के दौरान गोशाला में मौजूद गायों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन एवं नस्ल सुधार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई । शिविर में राजकीय पशु चिकित्सालय आकोला के प्रभारी डॉ. अनिमेष जांगिड़ व LI रजवंत, भीमराज, अम्बालाल और पशु परिचर ओमप्रकाश, कैलाश, राधेश्याम वेटरनरी स्टाफ मौजूद रहा । पशु चिकित्सा टीम ने गौशाला में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया । शिविर के दौरान 27 पशुपालक के 164 पशु लाभान्वित हुए ।इस दौरान अफीम आयाम प्रमुख राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, सांवरमल जाट, रामेशवर जाट, रामपाल जाट, राधेश्याम जाट, भंवर सुथार आदि कई मौजूद रहे ।।