एडवोकेट हरिकृष्णन बने राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के तमिलनाडु प्रदेश उपाध्यक्ष

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एडवोकेट हरिकृष्णन (PhD) को तमिलनाडु प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। हरिकृष्णन वर्तमान में तमिलनाडु एसटी मोर्चा में प्रदेश सचिव (State Secretary, ST Morcha Tamil Nadu) के पद पर भी कार्यरत हैं।राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह दरबार के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने उनकी नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी किया।

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार हरिकृष्णन तमिलनाडु में आदिवासी समाज को संगठित करने, समाज के संवैधानिक अधिकारों की पैरवी करने तथा शिक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह दरबार ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, कानूनी समझ और सामाजिक सक्रियता से संगठन को तमिलनाडु में नई मजबूती मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय महासचिव राकेश मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी एकता मंच देशभर में संगठन का विस्तार कर रहा है। संगठन का उद्देश्य आदिवासी समाज को एक मंच पर लाकर शिक्षा, अधिकार, सामाजिक न्याय और विकास के लिए संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करना है।

नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट हरिकृष्णन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।