काछोला पुलिस ने बढ़ाई गश्त,संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित करें

संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील

काछोला 7 अक्टूबर – स्मार्ट हलचल|काछोला थाना पुलिस ने रात्रि के समय चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को ओर प्रभावी रूप से विशेष टीम का गठन करते हुए क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पुलिस गश्त व्यवस्था बढ़ा दी है।थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा के नेतृत्व में जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। और उन्होंने ग्रामीणों, व्यापारियों, से रूबरू होते हुए चोरी की वारदात पर अंकुश लगी इसको लेकर वार्तालाप किया है।थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में रात्रि के दौरान चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली गैंग के सक्रिय होने की सूचना है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा गांवों में विशेष निगरानी एवं गश्त की जा रही है। साथ ही आमजन से अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
पुलिस ने लोगों से कहा कि रात्रि के समय कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन अथवा संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों की सतर्कता और सहयोग से चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सकती है।

पुलिस की अपील की है संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित करें।