लक्ष्मण भील के परिवार को ग्रामीणों ने दी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

स्मार्ट हलचल|आसींद क्षेत्र की ग्राम पंचायत करजालिया के बालापुरा गांव में ग्रामीणों एवं युवा संगठन ने एकजुटता और मानवता की मिसाल पेश करते हुए लक्ष्मण भाई भील के परिवार को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एक छोटी-सी अपील की गई थी। इस अपील पर ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामवासियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और सामूहिक प्रयासों से 10 हजार रुपये की सहायता राशि एकत्रित कर परिवार को सौंपी।इस नेक पहल के लिए सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों का यह सहयोग सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को दर्शाता है।

इस दौरान दिनेश मेघवंशी, वार्ड पंच प्रकाश रेगर, रतन मेघवंशी, देवी लाल भील घनश्याम मेघवंशी सहित अन्य ग्रामीण एवं युवा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।