चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|विश्व हिंदू परिषद की नगर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, संगठन विस्तार एवं नगर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।बैठक में जिला मंत्री चंद्रशेखर सोनी, नगर अध्यक्ष बालमुकुंद सोमानी, सहमंत्री सुमित हेड़ा, नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा, मातृशक्ति नगर संयोजिका सपना कीर , जिला सह संयोजिका पूर्वा साहू, उपाध्यक्ष विजय जागेटिया, सत्संग प्रमुख महावीर कीर एवं मातृशक्ति जिला संयोजिका शिवानी साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों को गति देने एवं विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से नवीन दायित्व सौंपे गए। इनमें धर्म प्रकाश गदिया व राजकुमार सोनी को नगर उपाध्यक्ष, गौरव चावला को सह सत्संग प्रमुख, नरेश बहेती को संपर्क प्रमुख, संजय खाब्या को प्रचार प्रमुख, लक्ष्मी लाल पायक को शहर खंड अध्यक्ष मुकेश सोमानी को शास्त्री खंड अध्यक्ष रघुराज भाटी को कुम्भा खंड अध्यक्ष मनीष दाधीच को सेंथी खंड अध्यक्ष सीमा गंगवाल को मातृशक्ति नगर सह संयोजिका जानकी शर्मा को चंदेरिया खंड संयोजिका शीला भराडिया को शहर खंड संयोजिका वंदना पायक को शास्त्री खंड संयोजिका सुनीता गोड़ को कुंभा खंड संयोजिका रेणु को सेंथी खंड संयोजिका लीना व्यास दुर्गा वाहिनी सेंथी खंड संयोजिका सहित मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी के विभिन्न दायित्वों की घोषणाएं की गईं।
नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।