लाडपुरा चौराहे पर अन्नपूर्णा रसोई पर संकट, 25 नवंबर तक खाली करने का नोटिस

(शिव जांगिड़)

लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|लाडपुरा चौराहे पर ग्राम सहकारी समिति के गोदाम में किराये पर पिछले दो साल से चल रही अन्नपूर्णा रसोई पर संकट आ गया है। यहां रोजाना 100 से 200 मजदूर, वाहन चालक और गरीब आदमी भोजन करते हैं। सस्ते और भरपेट भोजन के कारण यह रसोई क्षेत्र के मजदूरों के लिए बड़ी राहत थी। समिति के व्यवस्थापकों और अध्यक्ष की ओर से रसोई संचालन को 25 नवंबर तक गोदाम खाली करने का नोटिस दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोदाम को अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। अन्नपूर्णा रसोई संचालन ने मांग की रसोई को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि मजदूरों को भोजन मिलता रहे। नोटिस के बाद रोज भोजन करने वाले मजदूरों में चिंता है। मजदूरों का कहना है कि अगर रसोई बंद हुई तो उन्हें महंगे होटलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि से मांग की गई है दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाए।