Homeभीलवाड़ाभारतीय मजदूर संघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने मनाई विश्वकर्मा जयंती दिवस

भारतीय प्रोसेसर्स श्रमिक संघ भीलवाडा की इकाई कार्यकारिणी का किया गठन

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल/भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर पुष्पाजंली का कार्यक्रम आज किसान भवन कृषि उपज मण्डी भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। जिसमें भामस के जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी शक्तावत एवं जिलामंत्री हरीश सुवालका, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने अपना विषय रखते हुए विश्वकर्मा जी के इतिहास पर प्रकाश डाला। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभाष चैधरी एवं जुम्मा काठात ने भगवान विश्वकर्मा जी को इस सृृष्टि का पहला इन्जीनियर बताते हुए उनके त्याग एवं तपस्या के अनुकरणीय उदाहरण साझा किये तथा मजदूरो से उनके जीवन आदर्श को अपनाने का आह्वान किया व आज से ही सभी मजदूरो को भारतीय मजदूर संघ के साथ अधिक से अधिक जोडे। बैठक में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर श्रीमती माया प्रजापत, कमला बैरवा, सीता सोनी, गीता शर्मा के साथ-साथ कृषि मण्डी से भैरूसिंह, फिरोज, रोडवेज से जितेन्द्रसिंह, पंकज व्यास, दिगराजसिंह, रतन, नगर परिषद, शिव गारू, संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ राजेन्द्र, सुनील, किशन गुजर ठेका श्रमिक संघ विधुत से दलपतसिंह, शंभूमलाल तेली भैरूलाल बैरवा जलदाय से घनश्याम सरस डेयरी से मानसिंह महामंत्री, सांवरमल अध्यक्ष, सावित्री देवी, मुन्नालाल, अजयसिंह, राकेश, बीरबल कुमार आदि उपस्थित थे। इसी उपलक्ष में भारतीय प्रोसेसर्स श्रमिक संघ भीलवाडा की इकाई कार्यकारिणी का गठन जिला मंत्री हरीशकुमार एवं महामंत्री प्रभाष चैधरी ने किया जिसमें शेरू कीर अध्यक्ष, देवेन्द्र वैष्णव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामलाल गाडरी उपाध्यक्ष, मनोज प्रजापत उपाध्यक्ष, दुर्गेश लुहार जिलामंत्री, बबलूसिंह संयुक्त मंत्री, दुर्गेश सालवी सहमंत्री, रामनिवास गुर्जर कोषाध्यक्ष, मनोज तेली संगठन मंत्री, जग्गा कीर कार्यालय मंत्री, लोकेन्द्रसिंह प्रचार मंत्री को सर्वसम्मति से नियुक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES