सुभाष चंद्र नागल बने प्रधान, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति, जांगिड़ समाज चारों पट्टियां ब्यावर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को मेवाड़ी गेट बाहर स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती के साथ किया गया।गत 12 अगस्त को हुए प्रधान पद के चुनाव में सुभाष चंद्र नागल को सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित किया गया था। शनिवार को उनकी नवीन कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया गया। उपप्रधान सुगनचंद लेखरा, मंत्री अरुण आसलिया, उपमंत्री मुकेश बुढ़ल तथा कोषाध्यक्ष रमेशचंद पखारोट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं कर्तव्यों की शपथ ली।
समारोह में श्री विश्वकर्मा मंदिर मेड़ता के प्रधान पुखराज पालड़िया, मंत्री शिवप्रकाश लदोया, निमाज से मोतीलाल, समाज के वरिष्ठजन जसराज जायलवाल, पूर्व प्रधान शंभूलाल लेखरा, मुख्य संरक्षक बसंत कुमार गेपाल, किशनलाल किंजा, किशन बुढ़ल, मांगीलाल ढीवान, ओमप्रकाश खंडेलवाल, अशोक छड़ियां सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित प्रधान एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी से समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई गई। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
