Homeभीलवाड़ाविद्यालय में विवेकानंद जन्मोत्सव पर केरियर मेले का हुआ आयोजन,Vivekananda Career Fair

विद्यालय में विवेकानंद जन्मोत्सव पर केरियर मेले का हुआ आयोजन,Vivekananda Career Fair

Vivekananda Career Fair

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई, विधायक मीणा ने किया अवलोकन

 दुर्गेश रेगर पीपलूंद

पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलूंद मे पी ई ई ओ स्तर पर स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव जयंती पर केरियर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का माल्यार्पण व साफा पहनाकर एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्पवर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर केरियर मेले का शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं द्वारा केरियर मेले संबंधित विभिन्न प्रकार की स्टॉल्स लगाई गई। जिनका जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा एवं पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक व ए सी बी ई ओ – 2 पुष्कर राज मीणा, पी ई ई ओ विनीता शर्मा एवं बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय जोशी ने केरियर मेले में लगाई स्टाॅलों का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक मीणा ने छात्र-छात्राओं के द्वारा लगाई गई स्टॉल्स से संबंधित गतिविधियों के बारे में विधायक मीणा को जानकारियां देकर अवगत करवाया गया।और विद्यालय की ओर से विधायक मीना को स्मृति चिन्ह भेंट किया। गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने छात्र-छात्राओं को पढ़ लिख कर आगे बढ़ने की शिक्षा से संबंधित जानकारीयां दी। इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में सरपंच वेद प्रकाश खटीक द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए केरियर मेले में लगाई स्टॉल्स संबंधित जानकारियां देकर छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, पीपलूंद सरपंच वेद प्रकाश खटीक, पुष्कर राज मीणा, राजीव कांटियां, रतन पुरी, पी ई ई ओ संस्था प्रधान सौराज मीणा, आयुर्वेद विभाग के शिवजी मीणा, शबनम तंवर, विमला मीणा, माया शर्मा, दिलीप गुजराती, सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES