रोहित सोनी
आसींद । स्मार्ट हलचल।आसींद तहसील कार्यलय में आने वाले वृद्ध व दिव्यांग व्यक्तियों को व्हीलचेयर ना होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में तहसीलदार भंवरलाल सेन व ओमप्रकाश सराधना ने भामाशाह से अपील की और वृद्ध दिव्यांग जनों के लिए व्हीलचेयर की मांग की जिसके चलते भामाशाह दिनेश कुमार व्यास निवासी ब्राह्मणों की सरेरी आगे आए और आसींद तहसीलदार भंवरलाल सेन को व्हीलचेयर भेंट की। व्हीलचेयर मिलने से अब वृद्ध व दिव्यांग जनों को तहसील परिसर में तहसील संबंधित कार्यों में घूमने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से आसींद तहसील परिसर में व्हीलचेयर नही होने से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। भामाशाह दिनेश व्यास का तहसीलदार B.L सेन ने किया स्वागत अभिनंदन किया।