बुजुर्गों की सुविधा के लिए आगे आया इनरव्हील क्लब, पक्षियों हेतु लगाए परिंडे
कोटा। स्मार्ट हलचल|इंनरव्हील क्लब कोटा द्वारा सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए आश्रय वृद्धाश्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए विभिन्न मेडिकल उपकरण एवं उपयोगी सामग्री भेंट की गई।
क्लब की सचिव नीरजा कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि भेंट किए गए उपकरणों में वेक लाईनस मेडिकल बेड , व्हील चेयर , वॉकर तथा पल्स ऑक्सीमीटर आदि सम्मिलित हैं। अध्यक्ष चारू जैन ने बताया कि इस अवसर इसके साथ ही क्लब की ओर से वृद्धाश्रम परिसर में पक्षियों के लिए चुग्गे एवं पानी की व्यवस्था हेतु 11 परिंडे भी लगाए गए, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत मिल सके। अध्यक्ष चारू जैन ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से क्लब निरंतर जनहित के कार्य करता रहा है। कार्यक्रम में हेमलता श्रृंगी सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
