बजरंग आचार्य
सादुलपुर |स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत ददरेवा में पार्किंग शुल्क संग्रहण और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अव्यवस्थाओं के निस्तारण की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि ददरेवा आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए पेयजल, प्रकाश एवं सुचारू पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। इसके बावजूद वाहनों से शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे यात्रियों व स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे राजगढ़-तारानगर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सरपंच किशोरीलाल सारड़ा, बलवान कालेरा, रणवीर खिचड़, वेदपाल रुलाणी, दुली चंद वालिया, रमेश कुलड़िया, संदीप साळड़ा, जगदीश, धोलू रुलाणिया, भीम वालिया, बुद्धराम एवं राजकुमार कालेर सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
इनका कहना है:
प्रशासक मोहम्मद जाहिद कुरैशी: “ग्राम पंचायत क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हमारी मुख्य प्राथमिकता है। परिसर में पेयजल, नियमित सफाई और सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरों की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था को लेकर पूर्व में एक-दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनका मौके पर ही तुरंत निस्तारण कर दिया गया था। मारपीट जैसी घटनाएं की कोई शिकायत नहीं मिली एवं शुल्क नियमानुसार ही लिया जा रहा है,
