Homeराजस्थानजयपुरइंस्टाग्राम पर हथियार से फायरिंग की विडियो वायरल करने वाले को पुलिस...

इंस्टाग्राम पर हथियार से फायरिंग की विडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पावटा, स्मार्ट हलचल/प्रागपुरा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियार से फायरिंग की विडियो वायरल करने वाले आरोपी अमित सिंह उर्फ भीम सिंह को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के आदेशानुसार प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों व सोशल मीडिया पर हथियार सहित रील अपलोड करने वाले बदमाशों को चिन्हित कर कार्यवाही किए जाने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा चिन्हित बदमाशों पर सतत निगरानी कर उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी कडी में अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह जाति राजपूत निवासी दयाराम सिंह की ढाणी तन बेरी थाना प्रागपुरा पर निगरानी रखी जा रही थी। जिसकी अपने मित्रों के साथ बाईक पर फायरिंग करते हुए विडियो वायरल हो रहा था। जिसके सम्बन्ध में कानि रितेश कुमार द्वारा साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण दर्ज करने हेतु तहरीर पेश की जिस पर प्रकरण पंजिबद्ध कर अभियुक्त अमित सिंह पुत्र अशोक सिंह को गिरफ्तार किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES