युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर भूराराम तंवर का भव्य स्वागत

(चिमु धतरवाल)

बायतु।स्मार्ट हलचल|युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बायतु बनाए जाने पर भूराराम तंवर का कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और खुशी का इजहार किया।स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया तथा नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भूराराम तंवर के साथ जश्न मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर डूंगर राम सोनी, भरत सोनी, हनुमान राम बेनीवाल, बाबूलाल प्रजापत, हनुमान राम सैन, जसराज भाटी, भेराराम सैन, चूनाराम पालीवाल, चिमु धतरवाल, कमलेश चौहान, पुखराज पंवार, धनराज कोडेचा, चंदू भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।