महाकाल की नगरी में गूंजे गांगलास के श्रद्धालुओं के जयकारे, अच्छी बारिश व खुशहाली की कामना

रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|रायला क्षेत्र के गांगलास गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक आस्था के साथ भगवान महाकाल के दर्शन हेतु उज्जैन की पावन यात्रा पर रवाना होकर विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर लौटा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां बगलामुखी मंदिर (नलखेड़ा) में विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार, क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की भरपूर फसल, जन-जन के सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा देश में शांति, भाईचारे और समृद्धि की प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का जत्था 20 जुलाई को गांगलास गांव से महाकाल यात्रा के लिए रवाना हुआ था। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्ति कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।यात्रा में मनीष कुमार सुवालका, सतीश सुवालका, अमित शर्मा, दिलीप सुवालका तथा बाबू सुवालका सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। ग्रामीणों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए ऐसी धार्मिक यात्राओं को समाज में सकारात्मक वातावरण का माध्यम बताया।