संजय कॉलोनी निवासी महिला जोधड़ास के पास मांडल रोड से गिरफ्तार; 2008 के मामले में न्यायालय से जारी था स्थाई वारंट

संजय कॉलोनी निवासी महिला जोधड़ास के पास मांडल रोड से गिरफ्तार; 2008 के मामले में न्यायालय से जारी था स्थाई वारंट

भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेशानुसार जिले में स्थाई वारंटियों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 18 वर्षों से फरार चल रही 5 हजार रुपये की इनामी महिला वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

18 साल से नाम-पता बदलकर काट रही थी फरारी

थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना सुभाषनगर के प्रकरण संख्या 15/2008 (धारा 323, 354, 452, 34 आईपीसी) में न्यायालय जेएम क्रम-03 भीलवाड़ा द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। मामले में वांछित आरोपी चंदा पत्नी बरदीचंद शर्मा (निवासी सी-23, संजय कॉलोनी, भीलवाड़ा) पिछले 18 वर्षों से नाम व पता बदलकर आरजिया (थाना मांडल) क्षेत्र में फरारी काट रही थी। एसपी भीलवाड़ा द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था।

🛑 DST की सटीक सूचना पर मांडल रोड से दबोचा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य के निर्देशन एवं वृताधिकारी वृत सदर अंजली सिंह के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम ने कार्रवाई की। जिला स्पेशल टीम (DST) के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश जाट (1263) की आसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर जोधड़ास के पास मांडल रोड से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में यह पुलिस टीम रही शामिल

सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम में सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई (पु.नि.), डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश जाट (विशेष योगदान) एवं महिला कांस्टेबल ओरमता (1922, थाना सुभाषनगर) शामिल रहे।