Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़महिलाओ ने किया 2 मिनिट मे मेकअप तो बच्चों मे फेंसी ड्रेस...

महिलाओ ने किया 2 मिनिट मे मेकअप तो बच्चों मे फेंसी ड्रेस व लेमन रेस मे रही होड़

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/चित्तौडग़ढ़ शहर सहित आस पास कि कॉलोनीयों मे गणेशात्सव परवान पर है।उपनगरीय क्षेत्र सेंथी के अरिहंत विहार नवकार नगर मे डांडिया कि खनक पर बच्चे ओर महिलाए खूब आनंद ले रहे है वही इस दौरान सुबह शाम आरती के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिया भी करवाई जा रही है।गणपति गरबा मंडल से जुड़े प्रिया पारीक ने बताया कि बच्चों कि फेंसी ड्रेस प्रतियोगिया का आयोजन किया गया एवं महिलाओ कि एक विशेष प्रतियोगिता रखी गईं जिसमे अपने साथ लाये मेकअप के सामान से 2 मिनिट के अंदर मेकअप करना था।
दीपिका जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रविन्द्र प्रधान थे वही सहायक निर्णायक सिमरन टांक, नित्या व आयुषी थे।
संजना टांक ओर लक्ष्मी प्रधान ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों अलग अलग लेमन रेस, चेयर रेस, बच्चों का एकल नृत्य, ब्लून फोड़ो प्रतियोगिया सहित डांडिया रास हो रहे जिसमे बच्चे सहित महिलाए बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे है।
शांता एवं कंकु देवी ने बताया कि सभी कॉलोनी वासियों के सहयोग से यह आयोजन धूमधाम से मनाया गया सोमवार को विसर्जन किया जायेगा।
इस दौरान रविंद्र प्रधान, ललित टांक, विशाल पारीक, ओम जैन शम्भूपुरा, श्रवण सिंह रावत, अजय कुमार अग्रवाल, लक्ष्मण मेघवाल, रामरतन जाट, रश्मि अग्रवाल, केलाशी मेघवाल आदि ने इस आयोजन मे सहयोग किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES