सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा की महिला मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीमती सोनू सेन सर्वसम्मति से मनोनीत

सत्यनारायण सेन

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा महिला मंडल के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से श्रीमती सोनू सेन को सर्वसम्मति से महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संस्थान से जुड़े श्रीमान सोनू सेन, दिनेश जी सेन, शिवराज जी, दीपक जी, विशाल जी, सुनील जी, रोशन जी, रामप्रसाद जी, ओम जी टुकरवाड़, संजय जी, दिनेश जी, रायला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही महिला मंडल से शिमला जी, पूजा जी एवं प्रिया जी भी उपस्थित रहीं।

संस्थान की संयोजिका श्रीमती शिमला जी ने नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोनू सेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण तथा समाजहित के कार्यों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। उन्होंने महिला मंडल को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाने तथा संस्थान की गतिविधियों को नई गति प्रदान करने की शुभकामनाएं भी दीं।

संस्थान के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती सोनू सेन के नेतृत्व में महिला मंडल समाज की महिलाओं को एकजुट करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा ने नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोनू सेन के सफल कार्यकाल की कामना की।