खेड़ारामपुर. स्मार्ट हलहल|पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कैथून थाना क्षेत्र के विभीषण धर्मशाला कैथून में महिला कानूनों प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में छात्र-छात्राये व सुरक्षा सखियो व महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर डीवाईएसपी अरुण कुमार व कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से कॉस्टेबल नर्मदा व ममता द्वारा महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, महिलाओं से संबंधित अपराधों एवं प्रासंगिक कानूनों तथा पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए जिसमे मार्शल आर्ट, कमांडो ,योगा, पंच , ब्लॉक किक्स, तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से सम्बंधित कानून, बाल संरक्षण कानून एवं महिला सुरक्षा सम्बंधित पोक्सो एक्ट कानून की जानकारी दी गयी।
एवं छात्र-छात्राओं को राजकॉप
सिटिजन ऐप डाउनलोड करवाया गया।
कालीका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मेलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली छेड़छाड़ या अन्य शरारती गतिविधियों की स्थिति में व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 व पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई एवं सहायता की प्रक्रिया से अवगत कराया।
इस दौरान अधिक संख्या मे महिलाएं मौजूद रही।
