विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, महिलाओं के उत्पादों और ग्रामीण विकास के मॉडलों का किया अवलोकन
निम्बाहेड़ा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय दशहरा मेले में वंडर सीमेंट लिमिटेड की व्यावसायिक एवं हुनर प्रदर्शनियों का शुभारंभ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर परिषद सभापति शिल्पा भूतड़ा एवं उपसभापति निलेश मेहता ने किया।इस अवसर पर वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने अतिथियों को बताया कि कंपनी की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित व्यावसायिक प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को सीमेंट की तकनीक एवं गुणवत्ता से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है।
अतिथियों ने प्रदर्शनी में वंडर सीमेंट की वंडर इको ग्रीन इनिशिएटिव के तहत विकसित पंचफल उद्यान, पोषण वाटिका एवं किसान विकास कार्यक्रम के मॉडलों का अवलोकन किया। इसके साथ ही वंडर सीमेंट की ओर से संचालित हुनर कार्यक्रम की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
यूनिट हेड नितिन जैन ने अतिथियों को हुनर कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी के सहयोग से महिलाओं को डिजाइनर परिधान तैयार करने सहित सिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से महिलाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर इसका उदाहरण है, जहां प्रशिक्षित महिलाओं को नियमित रूप से सिलाई एवं बुनाई का काम दिया जा रहा है। राष्ट्रीय दशहरा मेले में लगी वंडर हुनर स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी ग्रामीण महिलाओं के हुनर और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान कर रही है। इससे महिलाओं को नई पहचान मिलने के साथ अपने कौशल के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने का अवसर मिल रहा है।
ये रहे मौजूद
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में पार्षद विक्रमादित्य खेरोदिया, अनीता सोनी, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश सेन, पुष्कर सोनी, कालू सेन, पूर्व उपप्रधान अशोक जाट, भाजपा नेता देवकरण समदानी, विशाल सोनी, निलेश भूतड़ा, गोपाल पंचोली, लक्की आहूजा एवं आशीष भूतड़ा उपस्थित रहे।
वंडर सीमेंट की ओर से शैलेंद्र सिंह शक्तावत, नागेंद्र सिंह चुंडावत एवं बनवारी लाल कुमावत तथा कंपनी के सीएसआर विभाग से राहुल व्यास, राहुल दुबे एवं कर्मा कंवर सहित स्टाफ मौजूद रहा। समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सोमानी ने किया।