गुरला:-स्मार्ट हलचल|ग्राम पंचायत गुरला में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही गांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गुरला से सरपंच प्रत्याशी कमला देवी गुर्जर और उनके पति देवा लाल गुर्जर को ग्रामीणों का भारी और अपार जनसमर्थन मिल रहा है। गांव में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं, जनसंपर्क और बैठकों का दौर जारी है।पिछले कुछ दिनों से लगातार कमला देवी और देवा लाल गुर्जर गांव के हर मोहल्ले, हर ढाणी में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। गांव की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर विकास के नाम पर मतदान करने का संकल्प लिया है। महिलाओं का कहना है कि अब समय आ गया है कि गुरला में एक महिला नेतृत्व आए जो गांव की समस्याओं को समझे।
*महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह*
गांव की महिला मतदाताओं में इस बार खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई महिलाओं ने कहा कि कमला देवी देवा लाल गुर्जर एक समझदार और मिलनसार हैं। वे घर-घर जाकर महिलाओं की समस्याएं सुन रही हैं। पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर उनका स्पष्ट विजन है। युवाओं का कहना है कि देवा लाल गुर्जर युवा दिलों की धड़कन हैं। वे हमेशा गांव के विकास के लिए सोचते हैं। *जाति नहीं नीति, नाम नहीं काम – बना मुख्य नारा*
ग्रामीणों का कहना है कि अब गुरला को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जाति नहीं, नीति पर और नाम नहीं, काम पर ध्यान दे। गांव के लोगों ने जाति नहीं नीति देखो, नाम नहीं काम देखो का नारा बुलंद किया है। लोगों का कहना है कि पिछले चुनावों में जातिगत समीकरणों के आधार पर वोट लिए गए लेकिन विकास नहीं हुआ। इस बार जनता काम देखकर वोट देगी।
*पिछले 5 सालों में नहीं हुआ विकास – ग्रामीणों में नाराजगी*
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पंचायत में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। गांव की मुख्य सड़कें टूटी-फूटी हैं, नल-जल योजना सिर्फ कागजों में है, स्कूल भवन जर्जर हालत में है, पंचायत भवन में सुविधाओं का अभाव है, स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं और गरीबों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसलिए इस बार जनता बदलाव चाहती है और एक शिक्षित, ईमानदार और विकासोन्मुख नेतृत्व को चुनना चाहती है।
*माली समाज ने दिया खुला समर्थन*
इस चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि माली समाज ने खुलकर कमला देवी देवा लाल गुर्जर को समर्थन दिया है। माली समाज के वरिष्ठजन ने अपने पूरे समाज कमला देवी और देवा लाल गुर्जर को समर्थन देने का ऐलान किया है।
हमें ऐसा सरपंच चाहिए जो सब समाजों को साथ लेकर चले। देवा लाल गुर्जर ने हमेशा माली समाज के सुख-दुख में साथ दिया है। कहा कि विकास ही हमारा मुद्दा है और देवा लाल गुर्जर ही विकास कर सकते हैं। कि युवा नेतृत्व को मौका मिलना चाहिए। शिक्षा और ईमानदारी ही जीत का आधार है।
*विकास का विजन पेश किया*
सरपंच प्रत्याशी कमला देवी गुर्जर ने अपना विजन पेश करते हुए कहा कि अगर जनता ने मौका दिया तो गुरला को मॉडल पंचायत बनाया जाएगा। हर घर में पानी, हर गली में पक्की सड़क, हर घर में शौचालय, स्कूल का नवीनीकरण, युवाओं के लिए खेल मैदान, महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी और हर काम ग्राम सभा से पूछकर किया जाएगा। देवा लाल गुर्जर ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ सरपंच बनना नहीं बल्कि गांव की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में जो काम नहीं हुए, उन्हें 2 साल में पूरा करके दिखाएंगे।
*गांव में बदलाव की लहर*
कुल मिलाकर गुरला में इस समय बदलाव की लहर चल रही है। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार विकास के नाम पर वोट देना है। कमला देवी गुर्जर देवा लाल गुर्जर को मिल रहा जनसमर्थन यह साबित करता है कि जनता अब जागरूक हो गई है। आने वाले चुनाव में गुरला की जनता किसे चुनती है, यह तो समय बताएगा लेकिन फिलहाल कमला देवी देवा लाल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। माली मोहल्ला स्थित राममंदिर व कालका माता मंदिर में धोक देकर आशीर्वाद लिया