बनेड़ा में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, निकली विशाल वाहन रैली

जल, जंगल और जमीन की रक्षा का लिया संकल्प, शिक्षा व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर हुआ मंथन

रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|बनेड़ा में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को भील समाज की ओर से बनेड़ा तहसील में जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर रायला से बनेड़ा तक विशाल वाहन रैली, डीजे एवं जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।कार्यक्रम के तहत रायला ईरास चौराहे पर समाजजन एकत्रित हुए, जहां हरी झंडी दिखाकर विशाल वाहन रैली को रवाना किया गया। रैली रायला गांव, लोठियास चौराहा, काला का खेड़ा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर, लाम्बिया खुर्द, सरदारपुरा, सालरिया कला होते हुए बनेड़ा पहुंची। रैली माली मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड एवं तहसील कार्यालय के सामने से गुजरते हुए अक्षय स्मारक माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पहुंची, जहां दोपहर करीब 3 बजे जनसभा का आयोजन किया गया, जो शाम तक चली।जनसभा में समाज के वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, अत्याचार, सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों तथा समाज के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए बच्चों एवं युवाओं को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। आगामी पंचायत राज चुनावों में युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में अवसर देने पर भी चर्चा हुई।
सभा में आरक्षण के उप-वर्गीकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण के उप-वर्गीकरण को लेकर दिए गए निर्णय के बाद पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था की तर्ज पर राजस्थान में भी इसे लागू किए जाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में बनेड़ा सहित आसींद, हुरड़ा, सावर, रायपुर, भीलवाड़ा एवं अन्य क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में रमेश भील, भैरूलाल भील, श्रवण भील, नानूराम भील, घासीराम भील, सोनू भील, कैलाशचंद्र भील, रामधन भील, सांवरलाल भील, घीसूलाल भील, सेणुन्दा के सांवर भील, गणपत भील शिवपुर, रतन भील रायपुर, सुरेश भील, ज्ञानचंद भील, गणेश भील, कन्हैयालाल भील गोरखिया, सांवर भील RPS, गोविंद भील RPS, लक्ष्मण राणा सिगर, महेंद्र राणा सिगर, सोहनलाल भील बनेड़ा, नवीन भील, राहुल भील, रिंकू भील, भैरूलाल भील, हरिलाल भील देवा का खेड़ा, धनराज भील सालरिया कला, नारायणलाल भील तहसील अध्यक्ष काला का खेड़ा, नेनाराम भील, मोडीराम भील, राजकुमार भील, नारूलाल भील प्रदेशाध्यक्ष, कैलाशचंद्र भील जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा, सकरी देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं माया महाराज कन्कोलिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
मंच संचालन रायमल भील दशाणा ने किया। बनेड़ा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए सभी तहसीलों के समाजजनों का ईश्वरलाल भील देवा का खेड़ा, युवा जिला महासचिव ने आभार व्यक्त किया।