Homeराजस्थानउदयपुर-राजसमन्दविश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों भरी शाम

विश्व संगीत दिवस पर सजी गीतों भरी शाम

उदयपुर, 21 जून।स्मार्ट हलचल।विश्व संगीत दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर के पंचवटी स्थित हाउस ऑफ गोरमेट में एक संगीत निशा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ख्यातनाम गजल-गीतकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में संगीत निशा के संयोजक आदिल पठान ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया तथा इस आयोजन की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की।

ख्यातनाम गजल गायक फैयाज खान ने संगीत निशा का शुभारंभ करते हुए यमन, राग जोग खयाल सुनाया और दाद बटौरी। इस दौरान सनातनी शायर व गीतकार कपिल पालीवाल ने भी गीत-गजल की प्रस्तुति दी।

संगीत निशा में रशीद खान, फैयाज खां, यूके से आए रईस अहमद जयपुरी, वसीम अहमद जयपुरी, शाहरुख, अंकित चौहान, श्रेयांस कंठालिया, कोमल राज, हीना, कर्दम सहित 20 से अधिक कलाकारों ने अलग-अलग राग-रागिनियों में गीत-गजलों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।

कार्यक्रम में दीपेश कोठारी, हेमंत जोशी, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES