बछ बारस पर गाय-बछड़े की पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|बछ बारस के पर्व पर शहर में महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गाय-बछड़े की पूजा-अर्चना की। विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही महिलाओं ने गाय-बछड़े को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना की।पूजा के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से बछ बारस की कथा सुनी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बछ बारस के दिन गाय और बछड़े की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।पूजा-अर्चना में सीता खींची, गीता खींची, टीना खींची, निशा दायमा, आशा चंदेल, सुमित्रा, हंसा शर्मा, रेखा भाट, भारती भाट, सुषमा धीमान और रश्मि लाटा सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।