पीपल के वृक्ष की 10 परिक्रमा कर,10 गांठ की बेल को धारण कर, घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएँ की
दुर्गेश रेगर
पीपलूंद। स्मार्ट हलचल। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के पीपलूंद कस्बे मे सोमवार को महिलाएं अलसुबह से ही पारंपरिक परिधानों में सज धज कर सोलह श्रृंगार कर शुभ मुहूर्त में परंपरागत विधि-विधान के साथ दशा माता का पूजन किया गया। अलसुबह से ही महिलाएं पूजन सामग्री का थाल लेकर अलग-अलग जगहों पर दशा माता के गीत गाती हुई पीपल के वृक्ष के पास पहुंची। जहां पर परंपरागत विधि-विधान के साथ दशामाता के रूप में पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर मेहन्दी,लच्छा, हल्दी एवं आटे से मिश्रित बने गहने, व आटे का दीपक, सहित फल-फ्रूट,और वस्त्र, इत्यादि चढ़ाये। तत्पश्चात पीपल के पेड़ की 10 परिक्रमा करके दशामाता के रूप में 10 गांठ की बेल को धारण करके दशामाता से आशीर्वाद स्वरूप अपने पति की दीर्घायु व घर परिवार मे सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएँ की वहीं पर समूह में एकत्रित होकर महिलाओं ने पारंपरिक दशामाता से जुड़ी धार्मिक कथा और कहानियों को सुना बाद मे बड़े बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान सरोज ओझा, रेणुका विश्वास, सुप्रिया ओझा, माया शर्मा, ममता शर्मा, मंजू देवी मुंदडा, किरण मंत्री, अन्तिमा गुजराती, चांदू रेगर, शांति रेगर, सीता रेगर, कजोडी देवी, अनिता रेगर, पिंकी रेगर, मोना तिवाड़ी, प्रियंका तिवाड़ी, सुनीता, इंद्रा लखारा, शीला रानी, मीनाक्षी गोस्वामी, परमा मीणा, सहित इत्यादि महिलाएं मौजूद रहीं।