भगवान गणपति और शिव की पूजा के साथ हुआ कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

पावटा,स्मार्ट हलचल|बाबा भूतनाथ कावड़ सेवा संघ के तत्वाधान में बुधवार को बहरोड के जैनपुर बास स्थित निकुंज सीटी में 9 वें कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया । शिविर का शुभारम्भ भरतदास जी धाम टोरडा संत मंगलदास महाराज , बाबा भूतनाथ मंदिर जोहडा धाम संत जयराम दास महाराज एवं क्षेत्र के साधु सन्तों के पावन सानिध्य में शिव भक्तों ने भगवान गणपति एवं भगवान भूतनाथ की मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर किया । इस अवसर पर भूतनाथ कांवड़ सेवा संघ द्वारा संतो का माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया । शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर संत मंगलदास महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परम्परा है । उन्होंने बाबा भूतनाथ कांवड़ सेवा संघ की पिछले 9 वर्षो से लगातार की जा रही निःस्वार्थ सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से भक्ति के साथ – साथ समाज सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती हैं । बाबा भूतनाथ कावड़ सेवा संघ के वरिष्ठ सदस्य नीरज सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 5 अगस्त से लेकर 10 अगस्त रविवार तक चलने वाले इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के विश्राम, अल्पाहार, भोजन, फल, शुद्ध पेयजल , जूस , चाय सहित प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है । उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए 24 घण्टे स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी । इस अवसर पर नीरज सेन ,पंकज गुप्ता,रूबी यादव, निलेश चौधरी, सी ए रमन सैनी, पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत,सी ए कृष्ण सैनी,डॉ सत्यनारायण स्वामी,डॉ दानवीर, डॉ सुरेन्द्र यादव,निलेश चौधरी, भीम सिंह राठी, मनोज जांगिड़,लोकेश टांक,मनीष सैन ओमप्रकाश स्वामी,लक्ष्मीकांत शर्मा, रणजीत यादव,रामकरण यादव,रामकरण राठी,रोहिताश यादव, रोहित शर्मा, संदीप सैन,भानू सैन,कैलाश चंद्र यादव,गोपाल जोशी, नारायण ओझा,संदीप डूडी, राहुल खंडेलवाल, रामसिंह धनकड़,सुशील योगी, बृजेश पारीक, दिलीप राणा,देवकरण घांघल,देवकरण रावत, कृष्ण घांघल, सत्यवान, प्रधुमन चोहान, पंडित मनोज जी शास्त्री सहित शिव भक्त उपस्थित रहे ।