सावन का पवित्र महीना ग्रहों की अनुकूलता और आत्म-शुद्धि का अच्छा अवसर माना जाता है। यह समय शिव जी की आराधना करने का होता है और मान्यता है कि इस दौरान की गई भक्ति से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
हर हर महादेव! 🚩🔱
ॐ नमः शिवाय।
भगवान शिव की कृपा आप पर बनी रहे। वे आपको साहस, विवेक, उत्तम स्वास्थ्य और मन की शांति प्रदान करें।
एक प्रसिद्ध शिव प्रार्थना:
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्॥
विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥
ॐ नमः शिवाय। 🙏
मेष और वृश्चिक राशि
अगर आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो आप सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें गुड़ या लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप 11 बार करें। इस मंत्र का जाप करने से क्रोध और दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है और इस आसान उपाय से भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है।
वृषभ व तुला राशि
अगर वृषभ और तुला राशि के लोग सावन में भगवान शिव को कच्चा दूध, दही और मिश्री जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो उन्हें जीवन की सभी बाधाओं से बाहर निकलने में आसानी होगी। इस आसान उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और संबंधों में मधुरता आएगी। यही नहीं ये भगवान शिव का आशीर्वाद पाने का सबसे आसान तरीका भी है।
मिथुन व कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोग यदि सावन में शिवलिंग पर हरी दूर्वा, बेलपत्र और मूंग अर्पित करें तो उन्हें कई समस्याओं से बाहर आने में मदद मिलेगी। यह उपाय आपकी बुद्धि, व्यापार और संचार में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। इसे शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए एक सबसे आसान तरीका भी माना जाता है।
कर्क राशि
अगर आपकी राशि कर्क है तो आप कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और ‘ॐ सोमेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग सावन में शिव जी का पूजन करने के लिए यदि जल में लाल पुष्प, गुड़ या केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करेंगे तो यह उपाय जीवन में खुशहाली ला सकता है और शिव जी । इस उपाय को व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है।
धनु व मीन राशि
धनु और मीन राशि के लोग सावन में शिव जी की आराधना करने के लिए जल में हल्दी या पीले फूल मिलाकर अभिषेक करें। यह उपाय ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति के द्वार खोलता है।
मकर व कुंभ राशि
अगर आपकी राशि मकर और कुंभ है तो आप जल में काले तिल या शमी के पत्ते मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह उपाय शनि के कष्टों और मानसिक तनाव को शांत करता है और भगवान शिव का आशीर्वाद पाने का एक आसान तरीका माना जाता है।
राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी है, जो व्यक्ति के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति पर आधारित होती है। यह विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी करता है, जैसे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल। राशिफल का उद्देश्य व्यक्ति को उसके जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जागरूक करना है, और यह ग्रहों की चाल के अनुसार विभिन्न राशियों के व्यक्तियों के लिए भविष्यवाणियाँ प्रस्तुत करता है
मेष
(अ, ल, इ)मेष: कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना पूरी होने की उम्मीद है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपके संतुलित व्यवहार
वृष
(ब, व, उ, ए)
♉ वृषभ: परिवार और वित्त से जुड़े मामलों में संयम रखें। जल्दबाज़ी में वादा न करें।
मिथुन
(क, छ, घ, ह)
♊ मिथुन: जानकारी की पुष्टि करके ही निर्णय लें। संचार में सावधानी लाभदायक रहेगी।











