महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला टोंक के जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में उनियारा ब्लॉक इकाई की बैठक बनेठा में आयोजित हुई। बैठक में जिलामंत्री हरिराम मीणा एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीणा ने संगठन को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से उनियारा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हेमराज मीणा को संरक्षक, परशुराम मीणा को अध्यक्ष, रवि प्रकाश पालीवाल को मंत्री, शंकर लाल मीणा को कोषाध्यक्ष, बुद्धिराम गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहनलाल मीणा को संगठन मंत्री, चन्द्रशेखर मेघवाल को प्रवक्ता, राजेन्द्र बैरवा को उपाध्यक्ष, गणपति बाई मीणा को महिला मंत्री तथा सुरेशचन्द वर्मा को सभा अध्यक्ष के पद पर चुना गया।इस अवसर पर जिलामंत्री हरिराम मीणा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सक्रियता के साथ कार्य करें। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई और शिक्षक साथियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में शिक्षा जगत से जुड़े कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।