शिव शंकर गौशाला में यज्ञानुष्ठान और हास्य योग, गौ भक्तो ने गौ माताओं को गुड़ खिलाकर गौ सेवा की

उदयपुर। स्मार्ट हलचल|शिव शंकर गौशाला, पाराखेत कलडवास में एकादशी के अवसर पर को वैदिक यज्ञानुष्ठान, प्राणायाम और ध्यान का आयोजन अध्यक्ष गिरजा कुंवर चौहान की अध्यक्षता में रखा गया है। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि वैदिक पुरोहित डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गौ माता के संरक्षण संवर्धन हेतु यज्ञ सम्पन्न करवाया गया। यज्ञ में शिक्षाविद दिनेश माली की सुपौत्री ऋद्धिमा के जन्म दिवस पर विशेष आहुतियां दी गई। यज्ञ में यजमान नरेश पूर्बिया,लक्ष्मी लाल कनेरिया, डॉ जितेन्द्र मेघवाल रहे। यज्ञ के बाद योग प्रशिक्षक लक्ष्मी लाल कनेरिया के हास्य योग सत्र में सभी ने खूब ठहाके लगाए। गौ माता को गिरवर लाल चौधरी, मंजू चौधरी, दिनेश माली ,गंगा देवी माली,डॉ दिवाकर माली ने गायों को गुड खिला करके गौ सेवा की। नरेश पूर्बिया ने बताया कि अगर बालकों का गौशाला में जन्मदिन मनाया जाए तो नई पीढ़ी को गौ सेवा के प्रति जागृति पैदा होगी और और गायों के संरक्षण एवं संवर्धन हो सकेगा। सभी अतिथियों का सचिव शालिनी राजावत व मित ने गौशाला का उपरणा ओढ़ाकर व दिनेश माली को गौ माता का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया । धन्यवाद माही राजावत ने दिया। कार्यक्रम में स्वामी,हिमान्या, रौनक,हर्षा,नील,चेतन, सुमन, दिव्यांश,नायरा उपस्थित थीं।