अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर: मांडलगढ़ में 2 माह से चल रहा योगाभ्यास का महाअभ्यास, नगरवासी ले रहे स्वास्थ्य लाभ
मांडलगढ़, 19 जून 2026। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निमित्त मांडलगढ़ क्षेत्र में सामूहिक योगाभ्यास और तैयारियों का दौर पिछले कई दिनों से उत्साहपूर्वक जारी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षक विकास सोनी के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पूर्व चल रहे योग प्रोटोकॉल के तहत पी एम श्री राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ में विगत 2 माह से नगर वासियों को विभिन्न योग आसन, प्राणायाम और ध्यान का गहन अभ्यास करवाया जा रहा है।
योग प्रशिक्षक विकास सोनी ने बताया कि इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कस्बे में बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया जायेगा। पिछले दो महीनों से चल रहे इस अनवरत अभ्यास सत्र में नगर वासी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी जीवनशैली को सेहतमंद बनाकर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।
योग कक्षा में नोडल अधिकारी और डॉक्टर्स की रही गरिमामय उपस्थिति:
इस दीर्घकालिक योग सत्र में क्षेत्र के कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग भी नियमित रूप से पहुंच रहे हैं। योग कक्षा में नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र गोयल, चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद वर्मा, रजनी सिंधी, दुर्गेश सोनी, प्रकाश सिंधी, राजकुमार व्यास, कुनाल टेलानी, मोनिका सिंधी, याशी खत्री सहित सभी नगर वासी और योग साधक उपस्थित रहे। सभी ने 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को भव्य बनाने का संकल्प लिया है।
