मुकेश सांखला बने रावणा राजपूत समाज के युवा तहसील अध्यक्ष

दीपक राठौर

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|रावणा राजपूत समाज बिजौलियां तहसील की कार्यकारिणी की बैठक राजेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंदाकिनी महादेव मंदिर पर आयोजित की गई|जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश सिंह सांखला को युवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया । साथ ही तहसील कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया । बैठक में शेर सिंह चौहान, बजरंग सिंह सांखला, धर्म सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह सांखला,माधव सिंह तंवर, ललित सिंह शक्तावत,अजय सिंह तंवर, राहुल सिंह हाड़ा, घनश्याम सिंह कानावत, नरेंद्र सिंह तंवर एवं अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।