सोमिला स्कूल की युविका सिंह का राज स्तरीय फुटबॉल टीम में चयन

गंगापुर (दिनेश लक्षकार )

स्मार्ट हलहल|सोमिला स्कूल गंगापुर की प्रतिभाशाली छात्रा एवं फुटबॉल खिलाड़ी युविका सिंह का चयन भीलवाड़ा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।युविका सिंह के चयन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के फुटबॉल कोच श्री त्रिलोक सिंह राठौड़ समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। संस्था के निदेशक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि युविका के शानदार प्रदर्शन कर सोमिला स्कूल गंगापुर भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है।