औदीच्य ब्राह्मण समाज के मांगलिक भवन की बुकिंग और नियमों को लेकर उदयपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

उदयपुर 10 जुलाइ।स्मार्ट हलहल|औदीच्य ब्राह्मण समाज सेवा समिति, उदयपुर के नवनिर्मित मांगलिक भवन को स्व-समाज एवं अन्य समाजों के मांगलिक कार्यों हेतु उपलब्ध कराने के संबंध में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रेम औदीच्य ने बताया कि बैठक में भवन के लोकार्पण के बाद बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने और इससे जुड़े नियमों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहन लाल औदिच्य ने की। उन्होंने ने बताया कि लोकार्पण समारोह के पश्चात भवन को मांगलिक कार्यों के लिए आमजन हेतु खोल दिया जाएगा। इसके सुचारू संचालन के लिए बुकिंग राशि और आवश्यक नियमों को तय करने हेतु सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और युवा शक्ति ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने भवन संचालन से जुड़ी विभिन्न संभावित स्थितियों पर अपने विचार रखे। समिति सदस्यों द्वारा इन सुझावों के आधार पर तैयार नियमों को आगामी बैठक में अंतिम स्वीकृति के लिए सबके सामने रखा जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के प्रवक्ता प्रेम औदीच्य ने किया।