बालासाहेब ठाकरे की 14वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बालासाहेब ठाकरे की 14वी पुण्यतिथि पर बिजौलियाँ शिवसेना तहसील प्रमुख आशीष राठौर की अध्यक्षता में जागेश्वर मंदिर परिसर में बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तहसील प्रमुख राठौर द्वारा शिवसैनिको को संबोधित करते हुए कहा की
हिंदूहित, राष्ट्रीयहित, नारी रक्षा, गौ रक्षा, समाजहित, के लिए उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके ओजस्वी विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश खटीक,हनुमान सिंह चौहान, लोकेश राठौर,पुरुषोत्तम महावर, कैलाश बारी, हरि सिंह बंजारा, नारायण अहीर,शंकर लाल, रोडू ,राजु बंजारा,रामबाबू पाराशर,राहुल पाण्डे, राजू माली, विजय कोली, सतीश कोली, कार्यकर्ता मौजूद रहे।