(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (बीएमएस) ने जिला कार्यालय में दीप प्रज्वलन, ध्वज परिवर्तन और संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्कॉम उपाध्यक्ष जुम्मा काठात ने की। जिला महामंत्री नरेश जोशी ने संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार और श्रमिक हितों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बनवारी सुमन, शंभूलाल तेली, भैरूलाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
